Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Checkpost set up on Mandi-Bharadi bridge; six vehicles loaded with forest produce seized

Bilaspur News: मंडी भराड़ी पुल पर नाकाबंदी, वन संपदा से भरे छह वाहन जब्त

Fri, 20 Nov 2026 12:18 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Checkpost set up on Mandi-Bharadi bridge; six vehicles loaded with forest produce seized
मंडी भराड़ी में बन विभाग ने वाहन के साथ सीज की लकड़ी। स्रोत: वन विभाग
चार वाहनों में बालण की लकड़ी, एक में जड़ी-बूटी और दूसरे में मिली चीड़ की लकड़ी
विज्ञापन

पंजाब की ओर ले जाई जा रही थी वन उपज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में वन संपदा के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए वन विभाग ने बुधवार रात विशेष अभियान चलाया। इस दौरान फोरलेन पर मंडी भराड़ी पुल के पास नाकाबंदी कर वन उपज लेकर जा रहे छह वाहनों को जब्त किया गया। विभाग ने भारतीय वन अधिनियम, 1927 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव और डीएफओ चमन लाल के दिशा-निर्देशन में मंडी भराड़ी पुल सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पकड़े गए छह वाहनों में से चार में बालण की लकड़ी, एक में औषधीय जड़ी-बूटी और एक अन्य वाहन में अवैध रूप से चीड़ की लकड़ी लदी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये वाहन मंडी और हमीरपुर की ओर से आ रहे थे और इन्हें पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा था। जांच के दौरान वाहन चालक वन उपज के परिवहन से संबंधित वैध परमिट नहीं दिखा पाए।
विज्ञापन

वन विभाग ने सभी वाहनों को जब्त कर लिया है। अब वाहनों में ले जाई जा रही वन उपज से संबंधित दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। विभाग अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रहा है। जांच के दौरान यदि पुलिस की कार्रवाई की आवश्यकता महसूस हुई तो मामला पुलिस को भी सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
वन संपदा के अवैध परिवहन को रोकने के लिए विभाग की ओर से विशेष नाकाबंदी अभियान चलाया जा रहा है। मंडी भराड़ी पुल के पास छह वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें बालण की लकड़ी, औषधीय जड़ी-बूटी और चीड़ की लकड़ी मिली है। सभी वाहनों के दस्तावेजों और वन उपज की जांच की जा रही है। वन संपदा की सुरक्षा के लिए भविष्य में भी जिलेभर में इस तरह के अभियान जारी रहेंगे।
-नरेंद्र सिंह दयाल, आरएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed