Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Issues concerning the cremation ground were raised before the Deputy Commissioner, with a demand to make the electric crematorium operational.

Bilaspur News: मुक्ति धाम की समस्याएं उपायुक्त के समक्ष उठाईं, विद्युत शवदाह गृह शुरू करवाने की मांग

Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Issues concerning the cremation ground were raised before the Deputy Commissioner, with a demand to make the electric crematorium operational.
उपायुक्त से मिलने पहुंचे श्री मुक्ति धाम समिति बिलासपुर के सदस्य। स्रोत: समिति
लुहणू मैदान से मुक्ति धाम तक इंटरलॉक टाइलें बिछाने का कार्य जल्द शुरू करवाने का मिला आश्वासन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री मुक्ति धाम समिति बिलासपुर के सदस्यों ने उपायुक्त किरण भड़ाना से मुलाकात कर उनका बिलासपुर में कार्यभार संभालने पर स्वागत किया। इस दौरान समिति सदस्यों ने मुक्ति धाम परिसर में करवाए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देने के साथ वहां व्याप्त विभिन्न समस्याओं को भी उपायुक्त के समक्ष उठाया।

समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से मुक्ति धाम परिसर में पानी की समस्या और विद्युत शवदाह गृह शुरू करवाने को लेकर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए उपायुक्त ने समिति को आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की ओर से लुहणू मैदान से मुक्ति धाम परिसर तक इंटरलॉक टाइलें बिछाने का कार्य भी जल्द शुरू करवाया जाएगा। इससे परिसर तक पहुंचने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर समिति की ओर से ओम प्रकाश गर्ग, पुरुषोत्तम शर्मा, एडवोकेट मदन राणा, अभिषेक मिश्रा, मनमोहन भंडारी, सुशील पुंडीर, राज कुमार राजी, सुदर्शन शर्मा, नरेंद्र पंडित और राजेंद्र शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed