फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Check your stature before speaking against Nadda: Randhir

नड्डा के खिलाफ बोलने से पहले अपना कद देखें : रणधीर

Sat, 05 Oct 2024 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
Check your stature before speaking against Nadda: Randhir
- पूर्व विधायक के बयान पर भाजपा विधायक ने किया पलटवार
विज्ञापन

-एम्स में नई सुविधाओं के लिए जताया नड्डा का आभार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ बोलने से पहले छुटभैया नेता अपना कद देखें। मात्र सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए अनापशनाप बयानबाजी करना उचित नहीं है। यह बात प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी और श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा ने कही।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कुछ नेताओं को विकास पच नहीं रहा है। पूर्व कांग्रेस विधायक के बयान पर पलटवार करते हुए रणधीर ने कहा कि विधानसभा चुनावों में जनता ने उन्हें नकारा। उनका कद इतना बड़ा नहीं है कि वह जेपी नड्डा पर इस प्रकार की टिप्पणी करें। नड्डा शीर्ष भाजपा नेताओं में शामिल हैं और केंद्र सरकार में दो बड़े मंत्रालय संभाल रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर में अभूतपूर्व विकास कराया है, लेकिन कुछ नेता इसे जानबूझकर नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भाजपा पर प्रश्र उठाने से पहले अपने प्रदेश नेतृत्व से पूछना चाहिए कि उन्होंने जनता के लिए क्या किया। प्रदेश को पीछे धकेलने के अलावा उन्होंने कोई कार्य नहीं किया और इनके नेता भाजपा पर बयानबाजी कर रहे हैं। रणधीर ने कहा कि जेपी नड्डा ने अपने एकदिवसीय दौरे पर एम्स बिलासपुर में लोगों की सुविधा के लिए नई सौगात दी। उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट, हॉस्टल, स्टाफ क्वार्टर, रूफ टॉप पैनल, नए चिकित्सकों की नियुक्ति, सहायक स्टाफ, ड्रोन सिस्टम, ऑनलाइन पंजीकरण सहित अन्य सुविधाओं के लिए एम्स प्रबंधन को निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को भी तेजी से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए जेपी नड्डा का आभार जताया। साथ ही उन्होंने प्रदेश की सड़कों के लिए करीब 80 करोड़ रुपये जारी करने के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि इसमें जिले की बैरी-नवगांव सड़क भी शामिल है। इस मौके पर विधायक त्रिलोक जमवाल, जीतराम कटवाल, प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर और सोनल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed