फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Chaos over gas cylinder distribution in Ghumarwin, police had to be called.

Bilaspur News: घुमारवीं में गैस सिलिंडर वितरण को लेकर बवाल, बुलानी पड़ी पुलिस

Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Chaos over gas cylinder distribution in Ghumarwin, police had to be called.
घुमारवीं में गैस सिलिडर वितरण को लेकर हंगामा करते  वि​भिन्न क्षेत्रों से आए लोग। संवाद
ओटीपी रद्द होने पर भड़के उपभोक्ता, एजेंसी पर मनमानी के आरोप
विज्ञापन

सप्लाई बाधित रहने से बढ़ी परेशानी, सैकड़ों लोग गोदाम पहुंचे
उपभोक्ताओं ने लगाए आरोप, अन्य स्थानों पर भेजे जा रहे थे सिलिंडर

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं में बुधवार को गैस सिलिंडरों के वितरण को लेकर उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद वितरण शुरू होने पर स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो सकी।
बताया जा रहा है कि नगर परिषद घुमारवीं सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग गैस एजेंसी के गोदाम में सिलिंडर लेने पहुंचे थे। पिछले कई दिनों से गैस आपूर्ति बाधित रहने के कारण उपभोक्ता पहले ही परेशान थे और लगातार एजेंसी के चक्कर काट रहे थे। जानकारी के अनुसार बीते दो-तीन दिन से गैस की गाड़ियां नहीं पहुंच रही थीं, जिससे समस्या और गहरा गई थी। बुधवार को जैसे ही सिलिंडरों से भरी गाड़ी घुमारवीं पहुंची, लोगों में उम्मीद जगी और वे सुबह से ही गोदाम में एकत्रित होने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान विवाद की स्थिति तब उत्पन्न हुई जब उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें सिलिंडर देने के बजाय एजेंसी कर्मचारी गाड़ियों में सिलिंडर भरकर अन्य स्थानों पर सप्लाई के लिए भेज रहे हैं। इससे नाराज होकर लोगों ने गोदाम परिसर में ही हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद सैकड़ों उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्होंने नियमानुसार पहले ही गैस बुक करवा ली थी और उनके मोबाइल पर ओटीपी भी प्राप्त हो चुके थे, इसके बावजूद उन्हें सिलिंडर नहीं दिया जा रहा था। जब उन्होंने इस संबंध में एजेंसी कर्मचारियों से जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि उनके ओटीपी रद्द हो चुके हैं और अब नए ओटीपी आने के बाद ही गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सुनते ही लोगों का गुस्सा भड़क उठा और स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। उपभोक्ताओं ने एजेंसी प्रबंधन पर मनमानी और लापरवाही के आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थिति बिगड़ती देख गैस एजेंसी कर्मचारियों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया और मामला शांत करवाया। इसके बाद एजेंसी अधिकारियों ने मौके पर मौजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर देने का आश्वासन दिया, जिसके बाद वितरण प्रक्रिया शुरू की गई। ओटीपी रद्द होने के संबंध में अधिकारियों का कहना था कि ये ओटीपी मार्च माह में जारी हुए थे और अप्रैल माह शुरू होने के कारण अपने आप निरस्त हो गए हैं। हालांकि नए ओटीपी कब जारी होंगे, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बना हुआ है।

उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि गैस एजेंसी द्वारा आपूर्ति में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है और जरूरतमंद लोगों को समय पर गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण व्यवस्था को शीघ्र सुचारू बनाया जाए और बुकिंग के अनुसार समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से सिलिंडर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed