{"_id":"67013df6a2a146b8b5021d76","slug":"chandraghanta-form-of-goddess-durga-was-worshiped-on-the-third-navratri-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-124475-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तीसरे नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तीसरे नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की हुई पूजा
विज्ञापन
- वेशभूषा प्रतियोगिता में डीएवी की अन्वी रहीं प्रथम
- एकल गीत प्रतियोगिता में डीएवी के दर्श आनंद रहे प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव में तृतीय नवरात्र पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। मंदिर में उपस्थित भक्तजनों ने शिमला से आए पुजारी सुधांशु शेखर भट्टाचार्य महाराज के सानिध्य में विधिवत मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की पूजा की।
शरदोत्सव में दूसरे नवरात्र की संध्या पर हुई वेशभूषा प्रतियोगिता में डीएवी की अन्वी प्रथम, डीएवी की ही शगुन द्वितीय और आर्यन पब्लिक स्कूल की हर्षिता तृतीय रहीं। एकल गीत प्रतियोगिता में डीएवी के दर्श आनंद प्रथम, विंटेज हाल स्कूल की अमाया द्वितीय और विंटेज हाल स्कूल के ही अधिराज तृतीय रहे। एकल नृत्य प्रतियोगिता में विंटेज हाल स्कूल की वरण्या और ग्लोरी पब्लिक स्कूल की श्रृणिका संयुक्त रूप से प्रथम, डीएवी की इजाना, अनिका, आलिशा और अविशा संयुक्त रूप से द्वितीय और डीएवी की परीणिता और ईशा संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सांस्कृतिक संध्या के निर्णायक मंडल में नगर पार्षद संतोष जोशी और हेमलता शर्मा शामिल रहीं। विजेताओं को सुरेंद्र पाल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, प्रमोद शर्मा, आशीष शर्मा और अभिषेक मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश गर्ग, मोहित सांख्यान, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे।