फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Case registered against father-in-law on complaint of married woman

Bilaspur News: विवाहिता की शिकायत पर ससुर के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Case registered against father-in-law on complaint of married woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपने ससुर के खिलाफ प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। वहीं शिकायत करने वाली महिला की सास ने भी अपनी बहू का समर्थन करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। महिला की शिकायत के आधार पर भराड़ी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विवाहिता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी शादी वर्ष 2008 में हुई थी। उसके एक बेटा व एक बेटी है। पिछले काफी समय से उसका ससुर उसे प्रताड़ित करता आ रहा है। अभद्र भाषा का प्रयोग करके उसे घर से निकल जाने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका ससुर उससे आपत्तिजनक बातें करता है। भराड़ी थाने पहुंची शिकायतकर्ता के साथ उसकी सास भी थी। सास ने भी अपनी बहू के आरोपों को सही बताते हुए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ससुर मिस्त्री का काम करता है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed