फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Career counselling workshop held at Jhanduta College

Bilaspur News: झंडूता महाविद्यालय में हुई कॅरिअर काउंसलिंग कार्यशाला

Wed, 11 Feb 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 11 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Career counselling workshop held at Jhanduta College
झंडूता महाविद्यालय में आयोजित  करियर काउंसलिंग कार्यशाला में भाग लेते छात्र और छात्राएं। स्त्रो
विद्यार्थियों को स्वरोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं का मिला मार्गदर्शन
विज्ञापन

पांच उभरते व्यवसाय क्षेत्रों पर किया फोकस

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता( बिलासपुर)। झंडूता महाविद्यालय के कॅरिअर काउंसलिंग एवं गाइडेंस सेल की ओर से संयोजक प्रो. बलबीर चंद ने विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को विभिन्न व्यावसायिक विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

कार्यशाला की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. संजय कुमार ने की। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत उद्योग विभाग बिलासपुर से वरिष्ठ सलाहकार सतविंद्र सिंह अपने सहयोगी अनिल कुमार के साथ उपस्थित रहे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के साथ-साथ स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। उन्होंने भविष्य में सैलून, परिधान, खाद्य, स्वास्थ्य और मनोरंजन जैसे पांच क्षेत्रों में व्यवसाय की व्यापक संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में विद्यार्थियों के लिए सही मार्गदर्शन अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के कार्यक्रम उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन प्राचार्य की ओर से धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रो. बलबीर चंद, प्रो. सतीश कुमार, प्रो. बिहारी लाल, कॅरिअर काउंसलिंग गाइडेंस सेल के सदस्य प्रो. सपना, प्रो. रेखा, प्रो. दीपक सहित समस्त प्राध्यापक एवं गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed