फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   car driver quarelled with police man

एनएच से वाहन हटाने को कहा तो फाड़ दी ट्रैफिक पुलिस कर्मी की वर्दी

Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
car driver quarelled with police man
बिलासपुर। बरमाणा थाना के अंतर्गत घाघस में यातायात ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कर्मी के साथ कार चालक ने हाथापाई की। आरोपी ने पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। आरोपी चालक के खिलाफ बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार एचएचसी रामस्वरूप घाघस में यातायात ड्यूटी पर तैनात थे। शिमला की तरफ से एक कार आई। मछली की दुकान के सामने चंडीगढ़-मनाली एनएच पर चालक ने वाहन खड़ा कर दिया। इसकी वजह से वहां जाम लग गया। एनएच पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस कर्मी ने चालक को वाहन खाली जगह पार्क करने के लिए कहा। इस पर चालक ने उलझना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मी से हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस कर्मी की वर्दी भी फाड़ दी। बरमाणा पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को नोटिस देकर छोड़ दिया गया। एएसपी बिलासपुर अमित शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। बताया कि आरोपी की पहचान रूपेंद्र निवासी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने बरमाणा थाना में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed