फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cabinet Minister Dharmani laid the foundation stone of Mazdoor Sadan in Kyari

Bilaspur News: क्यारी में कैबिनेट मंत्री धर्माणी ने किया मजदूर सदन का शिलान्यास

Sun, 07 Jan 2024 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cabinet Minister Dharmani laid the foundation stone of Mazdoor Sadan in Kyari
- स्वर्गीय सीता राम सैनी की स्मृति में 1.50 करोड़ से निर्मित होगा भवन
विज्ञापन

-मजदूर यूनियन के सदस्य स्व निधि से करवा रहे भवन का निर्माण
-श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन मनमोहन और सोनिया गांधी की सोच का नतीजा : धर्माणी

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। कैबिनेट मंत्री राजेश धर्माणी ने रविवार को घुमारवीं के क्यारी क्षेत्र में स्वर्गीय सीता राम सैनी की स्मृति में निर्मित होने वाले मजदूर सदन का शिलान्यास किया। इस मजदूर सदन का निर्माण 1.50 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इस भवन का निर्माण हिमाचल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन एंड मनरेगा मजदूर यूनियन इंटक, हिमाचल प्रदेश और ऑल हिमाचल पीडब्ल्यूडी, आईपीएच एंड कॉन्ट्रैक्ट्यूअल वर्कर्स यूनियन के सदस्यों द्वारा स्व निधि से किया जाएगा।
इस मौके पर मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच का नतीजा है, जो आज पूरे देश में गठित है। हिमाचल प्रदेश श्रमिक कल्याण बोर्ड का गठन भी मजदूरों को उनके अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड में जो भी सुधार की आवश्यकता है उसे पूर्ण करने के लिए सभी संगठनों को साथ बिठाकर संवैधानिक रूप से समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मजदूरों के हकों का दुरुपयोग न हो इस संबंध में कड़े कदम उठाए जाएंगे। साथ ही इंटक को सुदृढ़ीकरण के लिए जो भी निर्णय लेने होंगे, उसके प्रति एकजुट होकर कार्य किया जाएगा। इस मौके पर इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह ने श्रमिक कल्याण बोर्ड के तहत मजदूरों के पंजीकरण और अन्य समस्याओं को दूर करने के लिए उनसे सरकार का ध्यान लाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के तहत मुआवजे और बंद पड़े पंजीकरण को शुरू किया जाए। उन्होंने मजदूरों के लिए बंद की गई योजनाओं को पुन: बहाल कर बोर्ड के कार्य को सुचारू रूप से चलने के लिए भी अपील की।
विज्ञापन

बिलासपुर इंटक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने इस दौरान मजदूरों के साथ पेश आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी दी। इंटक पदाधिकारी चयन सिंह ने मंत्री से मजदूरों की मांगों को प्रमुखता के साथ मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने की अपील की। वहीं स्वर्गीय सीताराम सैनी के पुत्र संजय सैनी ने पिता के नाम से भवन का नामकरण करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भवन निर्माण के लिए 1.51 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, प्रधान क्यारी पंचायत अनीता, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, अभिषेक भारद्वाज और शिवांश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed