{"_id":"6756d8e06dc3cc8cab04ca76","slug":"bus-service-has-not-yet-started-from-baghchal-bridge-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-128026-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बागछाल पुल से अभी तक शुरू नहीं हो पाई बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बागछाल पुल से अभी तक शुरू नहीं हो पाई बस सेवा
Mon, 09 Dec 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
बागछाल पुल । संवाद
-सितंबर में सड़क सुरक्षा समिति ने मार्ग की कराई है पासिंग
-किराये के वाहन कर फोरलेन पहुंचते हैं लोग
-परिवहन निगम ने परमिट के लिए किया है आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत बागछाल पुल से अभी तक बस सुविधा शुरू नहीं हुई है। इस पुल से बसों का संचालन न होने से कोटधार क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मुख्य सड़क (फोरलेन) तक पहुंचने के लिए वाहन किराये पर लेकर जाना पड़ता है।
कोटधार क्षेत्र के लोगों को पुल के निर्माण से पहले जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 80 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता था। पुल बनने के बाद यह दूरी आधे से भी कम रह गई है। बता दें कि झंडूता और श्री नयना देवी जी दोनों विधानसभा क्षेत्रों की दूरी कम करने के और कोटधार क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह पुल बनाया गया। वहीं पुल का निर्माण कार्य करीब दो दशकों में पूरा हुआ। इस वर्ष मार्च में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागछाल पुल का लोकार्पण कर लोगों को पुल की सौगात दी। करोड़ों रुपये से बागछाल पुल का निर्माण किया गया है। दस माह बीतने के बावजूद लोगों को पुल से बस की सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। बताते चलें कि सितंबर में प्रशासन की ओर से उपमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति ने थापना से मरोतन तक एचआरटीसी की बस से सड़क मार्ग की पासिंग की थी। सभी औपचारिकताएं पूरी तरह से संतोषजनक पाई गई थीं। इससे लोगों को पुल से बसों के संचालन की उम्मीद जगी थी लेकिन अभी तक बस सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। अक्तूबर से बागछाल पुल से एचआरटीसी की बस चलने की उम्मीद जताई थी। इससे लोगों को जिला मुख्यालय, एम्स बिलासपुर, शिमला सहित अन्य जिलों के अलावा बाहरी राज्यों में आवागमन के लिए बेहतर सुविधा मिलनी है। क्षेत्र के पूर्व पंचायत समिति सदस्य बलदेव सिंह ठाकुर, नंबरदार जन कल्याण संघ झंडूता के अध्यक्ष सूबेदार श्याम सिंह परमार, देव राज, धनी राम, राज कुमार, रवि सिंह सहित अन्य ने सरकार और प्रशासन से शीघ्र बसों का संचालन शुरू करने की मांग उठाई है।
कोट
बसों के संचालन के लिए उपमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति द्वारा थापना से मरोतन तक सड़क मार्ग को बसों के संचालन के लिए प्रशासन की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। लोगों को बस सुविधाओं का लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन
योगराज धीमान, एसडीएम झंडूता
कोट
बागछाल पुल से बसों के संचालन करने के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी हैं। निगम की ओर से परमिट के लिए आवेदन किया गया है। शीघ्र ही इसकी अनुमति मिल जाएगी और लोगों की सुविधा के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विवेक लखनपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर