फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bus service deteriorates after four-lane construction, people of seven panchayats suffer

Bilaspur News: फोरलेन बनने के बाद बिगड़ी बस सेवा, सात पंचायतों के लोग परेशान

Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bus service deteriorates after four-lane construction, people of seven panchayats suffer
विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को बस समस्या को लेकर उपायुक्त बि
विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से की मुलाकात
विज्ञापन

पुराने चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस रूट बहाल करने की मांग
मंडी-भराड़ी पुल पर ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बसों को रोककर की उनके रूट की जांच

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। फोरलेन निर्माण के बाद बिलासपुर उपमंडल की कुटैहला, तनबोल, छड़ोल, कल्लर, कचौली, राजपुरा, कोठीपुरा पंचायतों की जनता लंबे समय से परिवहन समस्याओं से जूझ रही है। पहले जहां सरकारी और प्राइवेट बसें पुराने राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-205) से गुजरती थीं, वहीं अब अधिकांश बसें अपने निर्धारित मार्ग छोड़कर सीधे फोरलेन से होकर चल रही हैं। इससे गांवों की सीधी कनेक्टिविटी बाधित हो गई है। लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।
श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपायुक्त बिलासपुर से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को बताया कि कुछ बस रूट सरकार ने ही बदल दिए हैं, जबकि कई बसें जिनके रूट एनएच-205 पर निर्धारित हैं, वे भी फोरलेन से होकर गुजर रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कई प्राइवेट बसें अपने तय रूटों का पालन नहीं कर रहीं, लेकिन इनके खिलाफ न तो चालान किया जा रहा है और न ही प्रशासन की ओर से कोई सख्त कार्रवाई की जा रही है। इससे आम जनता विशेषकर छात्र, महिलाएं, बुजुर्ग और रोजगार पर जाने वाले लोग भारी परेशानी झेल रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि जिन बसों के रूट पुराने नेशनल हाईवे पर निर्धारित हैं, उन्हें उसी मार्ग से चलाया जाए और रूट उल्लंघन करने वाली बसों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त से मिलने से पहले, मंडी-भराड़ी पुल पर ग्रामीण प्रतिनिधियों ने बसों को रोककर उनके रूट की जांच भी की। इस दौरान राजपुरा पंचायत के उप प्रधान सतदेव शर्मा, छड़ोल पंचायत प्रधान फूलां देवी, कचोली पंचायत के प्रधान महिंद्र ठाकुर रोशन, प्रधान कोठीपुरा पिंकी देवी, भगतराम, जगदीश, बीडीसी सदस्य अनिल चिल्ला, वेद प्रकाश और नरेश मौजूद रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रशासन कार्रवाई नहीं करता, तब तक लोगों की परेशानी कम नहीं होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि उपायुक्त स्तर पर जल्द उचित कदम उठाकर एनएच-205 पर नियमित बस सेवा बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed