{"_id":"6ad7b3926a05834b1c07f7b9","slug":"bus-carrying-pilgrims-collides-with-a-car-at-garamor-toll-plaza-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170310-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गरामोड़ टोल प्लाजा पर कार से टकराई श्रद्धालुओं की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गरामोड़ टोल प्लाजा पर कार से टकराई श्रद्धालुओं की बस
विज्ञापन
गरामोड़ में हुई बस और कार की टक्कर। स्रोत: जागरूक पाठक
ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुई बस; कार और टोल बूथ को नुकसान, सभी श्रद्धालु सुरक्षित
बिलासपुर। श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस मंगलवार को गरामोड़ टोल प्लाजा के पास एक कार से टकरा गई। बस चालक के अनुसार, ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और टोल की पर्ची कटवा रही कार से जा भिड़ी। हादसे में बस, कार और टोल बूथ को नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि बस में सवार श्रद्धालुओं और कार चालक को कोई चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालु श्री नयना देवी जी मंदिर में दर्शन करने के बाद बस से लौट रहे थे। गरामोड़ टोल प्लाजा के पास अचानक बस चालक का नियंत्रण बस से हट गया। इसके बाद बस गलत दिशा में जाकर कार से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मियों के अनुसार, बस श्रद्धालुओं से पूरी तरह भरी हुई थी। बस की छत पर भी श्रद्धालुओं के सवार होने की बात सामने आई है। हादसे में क्षतिग्रस्त कार के चालक केवल सिंह ने बताया कि वह पंजाब के फिरोजपुर जिले के मल्लांवाला से अपने ससुराल कुल्लू जा रहे थे। गरामोड़ टोल प्लाजा के पास गलत दिशा से आई बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे कार को काफी नुकसान पहुंचा है, लेकिन वह सुरक्षित बच गए। केवल सिंह ने बताया कि उनके पास वाहन के सभी दस्तावेज, ड्राइविंग लाइसेंस और बीमा के कागजात मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वह मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगे।
सीसीटीवी फुटेज से जांच में मिलेगी मदद
हादसा पंजाब की तरफ हुआ। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। टोल कर्मियों ने बताया कि घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे से संबंधित फुटेज उपलब्ध है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।