फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP workers will teach a lesson to BJP in elections: Raizada

चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा को सिखाएंगे सबक : रायजादा

Sun, 14 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
BJP workers will teach a lesson to BJP in elections: Raizada
-बोले, मिलेगा मौका तो संसद में हिमाचल की आवाज को करेंगे बुलंद
विज्ञापन

-बिलासपुर में कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को लेकर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस की ओर से टिकट के दावेदार सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ता ही भाजपा को सबक सिखाएंगे। जो कुछ भी भाजपा ने किया है, उससे भाजपा के कार्यकर्ता ही दुखी हैं। कहा के यदि इस सीट से उन्हें मौका मिलता है तो वह संसद में हिमाचल की आवाज को बुलंद करेंगे।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का सभी लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर मंथन चल रहा है। पार्टी पूरी ईमानदारी से चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद ही भाजपा ऑपरेशन लोटस चिल्ला रही थी। इसके लिए उन्होंने विधायकों की खरीद की। एक माह तक बागी विधायक प्रदेश के बाहर घूमते रहे। करोड़ों रुपये इसमें बर्बाद किए गए, लेकिन उनके इस कृत्य से लोगों के सामने इनकी सच्चाई को उजागर कर दिया। तीन निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दिया, जबकि इसकी कोई आवश्यकता नहीं थी। अब वह कह रहे हैं कि उनका इस्तीफा मंजूर नहीं हो रहा है। विधानसभा स्पीकर इस पर पूरी जांच कर रहे हैं कि इसमें कोई खरीद फरोख्त तो नहीं हुई है। रायजादा ने कहा कि जो गलती भाजपा ने की है, उसका खामियाजा चुनावों में उन्हें भुगतना पड़ेगा। छह के छह बागी विधायकों को भाजपा ने टिकट दिया। इससे अब भाजपा के लोग दुखी हो चुके हैं। यही कार्यकर्ता भाजपा को सबक सिखाएंगे। कुछ सीटों पर तो भाजपा प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। रायजादा ने कहा कि यदि उन्हें टिकट मिलता और लोग उन्हें संसद भेजते हैं तो वह संसद में हिमाचल की आवाज को उठाएंगे। कहा कि अनुराग ठाकुर की तरह वह काम नहीं करेंगे कि अपने प्रदेश के हितों को संसद में न उठा सके। अनुराग ने आपदा के बारे में संसद में कोई जिक्र नहीं किया, जबकि उस समय प्रदेश को इसकी आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में आपदा आई तो किसी भाजपा नेता ने प्रदेश का साथ नहीं दिया। जब मुख्यमंत्री ने विधानसभा में आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए बिल लाया तो भाजपा के 25 विधायकों ने इस पर साइन करने से मना कर दिया। यह सच्चाई लोगों के सामने है। इससे पहले रायजादा ने बिलासपुर में सदर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनावों को लेकर बैठक की। इसमें चुनावों के मद्देनजर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, पूर्व सदर विधायक बंबर ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रवीण और कुलवीर भड़ोल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed