{"_id":"6a9c6a97d70013c26205bcf8","slug":"bjp-workers-remain-firm-on-sit-in-for-the-second-day-demanding-an-fir-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167031-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एफआईआर की मांग पर दूसरे दिन भी धरने पर डटे भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एफआईआर की मांग पर दूसरे दिन भी धरने पर डटे भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
घुमारवीं थाना के बाहर प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
सिकंदर कुमार, त्रिलोक जमवाल और रश्मि सूद ने धरना स्थल पर पहुंचकर किया समर्थन
कहा, जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी का पुलिस प्रशासन के खिलाफ शुरू किया गया धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर से पुलिस थाना घुमारवीं के बाहर धरने पर बैठे हैं। पूरी रात धरने पर डटे रहने के बाद शनिवार को भी कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांग उठाई। धरने के दूसरे दिन राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, सदर विधायक त्रिलोक जमवाल और भाजपा जिला प्रभारी रश्मिधर सूद धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं का समर्थन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि जब तक एफआईआर दर्ज नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही थाने में अलग-अलग मापदंड अपनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के साथ जिला बिलासपुर से भी भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि भाजपा शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रही है। यदि जल्द एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से बिना राजनीतिक दबाव के निष्पक्ष कार्रवाई करने, एफआईआर दर्ज करने और सभी पक्षों के साथ समान व्यवहार करने की मांग की।