फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   BJP spokesperson condemned the attack on the Deputy Head of Hambot Panchayat

Bilaspur News: भाजपा प्रवक्ता ने की हम्बोट पंचायत के उप प्रधान पर हमले की निंदा

Mon, 03 Feb 2025 11:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP spokesperson condemned the attack on the Deputy Head of Hambot Panchayat
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी
-महेंद्र धर्माणी बोले, जिले में आपराधिक घटनाओं का बढ़ना चिंता का कारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हम्बोट पंचायत के उप प्रधान पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का कारण है। कानून व्यवस्था की विफलता है।

धर्माणी ने कहा कि आये दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस प्रशासन अपराधियों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रहा है। हैरानी जताई कि घटना के दो दिन बाद भी हमलावर को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस दबाव में काम कर रही है और हमलावर को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस सरकार में जनता के चुने हुए प्रतिनिधि तक सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित रह सकती है। कहा कि पूरे प्रदेश में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अपराधियों को पकड़ने में विफलता से साफ है कि उन्हें सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इसी कारण वे बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने उप प्रधान पर हुए हमले की निष्पक्ष जांच और हमलावर की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed