{"_id":"58a34dcd4f1c1b5733d85df0","slug":"bjp-protest-in-bilaspur-candle-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर उतरी भाजपा, कैंडल मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर उतरी भाजपा, कैंडल मार्च निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 15 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
जिला में हो रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में उमड़ा जन सैलाब।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डियारा सेक्टर में गत वीरवार को हुई मारपीट और गुंडागर्दी की घटना के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बिलासपुर के लोग सड़कों पर उतरे। मंगलवार को सैकड़ों लोगों ने सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में कैंडल मार्च निकाला। मार्च में भाजपा के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला में बढ़ रही गुंडागर्दी और अराजकता को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। मंगलवार शाम छह बजे सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर की अगुवाई में डियारा सेक्टर के श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में इकट्ठा हुए।
विज्ञापन
यहां भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और श्रीनयना देवी विस क्षेत्र के विधायक रणधीर शर्मा सहित पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता डियारा सेक्टर, बस अड्डा, चंपा पार्क और गांधी मार्केट से होते हुए गुरुद्वारा चौक तक कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन
बिलासपुर को अपराध की राजधानी नहीं बनने देंगे : अनुराग
इस मौकेपर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के संरक्षण में ड्रग माफिया, खनन माफिया और नशे का कारोबार बढ़ रहा है। कांग्रेस की सरकार में बिलासपुर में जिस तरह से आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं, उससे जिला के लोगों का सिर झुक गया है। जिस बिलासपुर के लोगों ने देश के विकास के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया, वहां आज बिलासपुर को ड्रग माफिया और आपराधिक घटनाओं के लिए जाना जाने लगा है।
उन्होंने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने की बात कहते हुए कहा कि मारपीट के मामले में गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाए रेहड़ी-फड़ी लगाकर परिवार का गुजारा करने वालों का रोजगार छिनने के फरमान जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने चेताया है कि जब ऐसे गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ जिला और पुलिस प्रशासन मुंह बंद कर लेगा, तो भाजपा इसके खिलाफ सड़कों पर उतर कर चक्का जाम करेगी।
उन्होंने कहा कि बिलासपुर में न तो ड्रग्स और अपराध की घटनाओं को बढ़ने नहीं दिया जाएगा और न ही बिलासपुर को अपराध की राजधानी बनने दिया जाएगा। भाजपा ने जिले को एम्स और हाइड्रो कॉलेज प्रोजेक्ट सहित रेल लाइन का तोहफा दिया है। उन्होंने कहा कि हालत ऐसे हैं कि सच लिखने वालों को भी धमकाया जा रहा है।
इससे पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने कहा कि जिस तरह से बिलासपुर में आपराधिक घटनाएं बढ़ी है, उस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए था।
चिंता का विषय है कि सरेआम गुंडागर्दी का तांडव हो रहा है और जिला और पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बनकर बैठा हुआ है। इस अवसर पर भाजपा नेता महेंद्र धर्माणी, प्यारे लाल चौधरी, सोनल शर्मा, रूपलाल ठाकुर, स्वदेश ठाकुर, शशि शर्मा, भीम चंदेल, भुवनेश्वरी लुंबा सहित कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जमकर गरजी महिला कार्यकर्ता
बिलासपुर में निकाले गए कैंडल मार्च में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जहां जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रजनी शर्मा ने अपने संबोधन में प्रशासन के खिलाफ जमकर गुबार निकाला। हाथों में कैंडल लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने सबसे आगे चलकर रोष प्रकट किया।