{"_id":"663cc756be0a23630d05d3fc","slug":"bjp-is-not-a-political-organization-but-an-ideological-movement-katwal-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117055-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचारात्मक आंदोलन : कटवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचारात्मक आंदोलन : कटवाल
विज्ञापन
- विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत गेहड़वीं पंचायत में कार्यकर्ताओं से किया संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। यह केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि विचारात्मक आंदोलन भी है। भाजपा की सोच और कार्यशैली से प्रभावित होकर ही बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी के विचारात्मक आंदोलन से जुड़ रहे हैं। देश भर में लोगों का उत्साह, उमंग और जोश सीधे तौर पर भाजपा की विजय का उद्घोष है।
झंडूता विधानसभा क्षेत्र में विकसित भारत संकल्प पदयात्रा के तहत वीरवार को गेहड़वीं पंचायत के छुमवाण बूथ के तहत क्यारी, काहली, छुमवाण व बड़ैल में केसरी देवी, जगदीश चंद, प्रेमलाल व प्रदीप सिंह तथा बाला पंचायत के बाला बूथ के तहत बाला, निचला बाला, बस्ती बाला व चंगर में विपन धीमान, गरजाराम, प्रताप सिंह व रामपाल के घर में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए जीतराम कटवाल ने कहा कि भाजपा और विकास एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं। भाजपा जब भी सत्ता में आई, उसने चहुंमुखी विकास करवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। देश की जनता उनके इस संकल्प को पूरा करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहती है। यही वजह है कि हर वर्ग खुद को मोदी का परिवार मानता है। इसके विपरीत कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल केवल अपनी जेबें भरने के मकसद से सत्ता हासिल करना चाहते हैं। देश की जनता उनके स्वार्थी मंसूबों को बखूबी पहचान चुकी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों व जनहितैषी योजनाओं से अवगत करवाने के साथ ही कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नापाक इरादों की पोल भी खोलें।