{"_id":"6317948cdfe30251192365db","slug":"bjp-campaigning-in-government-programs-bilaspur-news-sml4208351158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने लगाया आरोप, प्रगतिशील हिमाचल : स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के नाम पर भाजपा कर रही अपना चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने लगाया आरोप, प्रगतिशील हिमाचल : स्थापना के 75 वर्ष कार्यक्रम के नाम पर भाजपा कर रही अपना चुनाव प्रचार
विज्ञापन
बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता संदीप सांख्यान ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन पर प्रगतिशील हिमाचल के कार्यक्रमों में सरकारी पैसे के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने कहा कि प्रगतिशील हिमाचल के गठन के 75 वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम आयोजित कर मजाक उड़ाया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए पिछले 15 दिन से प्रशासन तैयारी कर रहा था। शर्मनाक बात है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को इतना भी समय नहीं मिला कि हिमाचल तब और अब पर आधारित प्रदर्शनी पर नजर डाल सके। करीब 80 लाख रुपये खर्च कर सारा कार्यक्रम एक घंटे में निपटा दिया गया। कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की भीड़ के साथ हर महिला मंडल के दस सदस्यों को लाने की हिदायत दी गई थी। कार्यक्रम के नाम पर सीधी-सीधी लूटपाट है। इसमें सिर्फ राजनीतिक भाषणबाजी की गई।
सांख्यान ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए निगम परिवहन के 160 रूट स्थगित अथवा बदल दिए गए। इसके कारण जनता को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीब 90 बसें सदर विधानसभा के लिए, 70 बसों का दुरुपयोग केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम जुखाला श्री नयना देवी जी विधानसभा क्षेत्र के लिए किया गया है। सरकारी कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा आगामी समय में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रही है। यह सरकारी धन का दुरुपयोग है। इसका चुनाव आयोग को कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।