{"_id":"6345a49cec75dc14141883c6","slug":"bilaspur-news-himachal-news-two-persons-arrested-with-chitta-in-bilaspur-bilaspur-news-sml424633973","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में चिट्टे के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार
विज्ञापन
बिलासपुर। स्वारघाट पुलिस थाना ने टैक्सी में सवार दो व्यक्तियों को 33.8 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। चिट्टा को सीट के नीचे छुपाकर रखा गया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम ने सोमवार रात को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दबेटा में नाके बंदी की थी।
आने-जाने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही थी। तभी स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ आ रही टैक्सी नंबर कार को रोका गया। पुलिस को देखकर गाड़ी में बैठे दोनों व्यक्ति घबरा गए। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो चालक की सीट के नीचे से एक लिफाफा मिला।
उसमें 33.8 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपियों की पहचान चालक राजेश कुमार, निवासी गांव रेरी और रामलाल, निवासी गांव मशंगा, डाकघर बजौरा, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के रुप में हुई। मामले की पुष्टि डीएसपी राजकुमार ने की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। संवाद