{"_id":"62a37b67a0371405fa22f929","slug":"bilaspur-iti-won-kho-kho-and-kabaddi-title-in-district-level-competitions-bilaspur-news-sml4117357149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में आईटीआई बिलासपुर की टीमें बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में आईटीआई बिलासपुर की टीमें बनी विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मेजबान बिलासपुर का दबदबा रहा। आईटीआई बिलासपुर के प्रतिभागी खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं के खिताब पर कब्जा जमाया। शुक्रवार को प्रतियोगिता का समापन हो गया।
खो-खो स्पर्धा के पुरुष और महिला वर्ग में राजकीय आईटीआई बिलासपुर ने दोहरा खिताब जीता। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में भी राजकीय आईटीआई बिलासपुर की टीमें विजेता रहीं। वालीबॉल प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग राजकीय आईटीआई बरठीं और महिला वर्ग राजकीय आईटीआई महिला बिलासपुर की टीमें विजेता रहीं।
बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में संतोषी आईटीआई घुमारवीं और महिला वर्ग में राजकीय आईटीआई महिला बिलासपुर की टीम विजेता बनी।
वुशू प्रतियोगिता के 48 किलोग्राम भार वर्ग में प्रांजली आईटीआई घुमारवीं के मोहम्मद परवेज, 52 किलोग्राम वर्ग में सत्यम आईटीआई के नीरज, 56 किलोग्राम वर्ग में संतोषी आईटीआई के अनुराग, 65 किलोग्राम वर्ग में संतोषी आईटीआई के मोहम्मद तारीफ, 70 किलोग्राम वर्ग में राजकीय आईटीआई बिलासपुर के राहुल ठाकुर, 75 किलोग्राम वर्ग में न्यू डोगरा आईटीआई के प्रभात ठाकुर, 85 किलोग्राम वर्ग में राजकीय आईटीआई बिलासपुर के रोहित चौधरी और 90 किलोग्राम वर्ग में भुवनेश विजेता रहे।
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में राजकीय आईटीआई बरठीं के प्रणव शर्मा, 200 मीटर दौड़ में राजकीय आईटीआई बरठीं के धीरज, 400 मीटर में सत्यम आईटीआई घुमारवीं के मनीष कुमार, 800 मीटर दौड़ में राजकीय आईटीआई घुमारवीं के प्रवीण चंदेल, 1500 मीटर दौड़ में राजकीय आईटीआई घुमारवीं के शुभम कुमार विजेता रहे। लंबी कूद में में संतोषी आईटीआई घुमारवीं के अभिषेक, ट्रिपल जंप में राजकीय आईटीआई बरठीं के प्रणव शर्मा विजेता रहे।
सांस्कृतिक स्पर्धाओं में बरठीं बना विजेता
सांस्कृतिक गतिविधियों की नाट्य मंचन स्पर्धा में राजकीय आईटीआई बरठीं विजेता रहा। बरठीं आईटीआई के प्रशिक्षु कलाकार ने एकल गान में भी खिताब जीता। लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई बिलासपुर और समूह नृत्य में आईटीआई भराड़ी और एकलगान में राजकीय आईटीआई बरठीं विजेता रहा।
चंदेल ने सम्मानित किए विजेता
समापन समारोह में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा के निदेशक विवेक चंदेल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि नंद प्रकाश बोहरा, आईटीआई बिलासपुर के प्रधानाचार्य सुनील कुमार, आईटीआई घुमारवीं के प्रधानाचार्य अंशुल कुमार, आईटीआई महिला बिलासपुर के प्रधानाचार्य कालीदास शर्मा, अध्यापक आशीष महेता, अनुप कुमार, कश्मीर सिंह, राकेश कुमार, मीना पठानिया सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।