{"_id":"6571abe3ba4f7687ac0663d8","slug":"bilaspur-college-male-winner-in-handball-competition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-9757-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हैंडबॉल स्पर्धा में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हैंडबॉल स्पर्धा में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष रही विजेता
विज्ञापन
- महिला टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया
- कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों का किया स्वागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अंतर महाविद्यालय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बिलासपुर कॉलेज की पुरुष टीम विजेता और महिला टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वीरवार को टीम में शामिल खिलाड़ियों के कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा लक्ष्मण सेन स्मारक महाविद्यालय सुंदरनगर में किया गया। महाविद्यालय पहुंचने पर विजेता टीम का प्रो. प्राचार्य नीना वासुदेवा, डॉ. पीएस कटवाल, टीम संयोजक डॉ. सुरेंद्र ठाकुर और नवीन भारद्वाज ने स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा ने विजेता टीम को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस जीत ने महाविद्यालय के सभी छात्रों को गौरवान्वित किया है। भविष्य में आप सभी इसी निष्ठा और प्रेरणा शक्ति से जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें। टीम प्रभारी डॉ. अजीत ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 18 टीमों ने भाग लिया और महिला वर्ग में 7 टीमों ने भाग लिया।