फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bhavya took oath as the President of Central Student Council

Bilaspur News: भव्या ने ली केंद्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष पद की शपथ

Sat, 26 Oct 2024 07:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 07:49 PM IST
विज्ञापन
Bhavya took oath as the President of Central Student Council
राजकीय महाविद्यालय झंडूता में केंद्रीय छात्र परिषद की नवगठित कार्यकारिणी के साथ उपस्थित मुख्यात
-झंडूता कॉलेज में सीएससीए का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय झंडूता में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय छात्र परिषद (सीएससीए) की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मुख्यातिथि उपस्थित रहे।


समारोह में महाविद्यालय के केंद्रीय छात्र परिषद के पदाधिकारियों के साथ-साथ मनोनीत सदस्यों को प्राचार्य ने शपथ दिलाई। पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद के लिए भव्या चंदेल, उपाध्यक्ष पद के लिए साक्षी, सचिव पद के लिए अंकिता और सह- सचिव पद के लिए तन्वी शर्मा को शपथ दिलाई गई। कक्षा प्रतिनिधि के रूप में इशिता कुमारी, अनुराधा, तारा रानी, साक्षी, पलक, सुरेंद्र कुमार, शीतल, कशिश, कनिका ने शपथ ली। इसके साथ ही सांस्कृतिक समिति से शिखा, तानिया, रोवर्स एंड रेंजर्स से चंदन, सानिया, खेलकूद से अंकिता, शशि कुमार, एनएसएस इकाई से श्रद्धा, गौरव, रेड रिबन क्लब से दिया, सृजन क्लब से भावना शर्मा, ईको क्लब से अंजना शर्मा को चुना गया। प्राचार्य ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को महाविद्यालय के विकास एवं संचालन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए महाविद्यालय की सभी गतिविधियों में भाग लें। नवनियुक्त अध्यक्ष भव्या चंदेल ने अपना कार्यभार संभालने के साथ-साथ विद्यार्थियों की समस्याओं का प्रशासन से समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अध्यापक-अभिभावक कार्यकारिणी के पदाधिकारी, समस्त शिक्षक, गैर-शिक्षक वर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed