{"_id":"668143d7c3632fe2a40596f9","slug":"bharadi-bilaspur-124-grams-chitta-youth-arrested-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-119555-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के साथ बाइक सवार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
- पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बाइक चालक को 1.24 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम कुठेड़ा आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मलोट की ओर से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रोका गया। पुलिस ने चालक से बाइक के कागजात मांगे। इस पर वह घबरा गया और कागजात दिखाने में आनाकानी करने लगा। पुलिस ने फिर से उसे कागजात दिखाने के लिए कहा। इस पर चालक ने बाइक की डिक्की खोली और जब कागजात बाहर निकाले तो कागजात के साथ एक पॉलीथिन का छोटा लिफाफा नीचे गिर गया जो पुलिस को संदिग्ध लगा। पुलिस ने लिफाफे की जांच की तो उसमें 1.24 ग्राम चिट्टा पाया गया। आरोपी की पहचान अंकुश शर्मा (36) निवासी गांव भयोल डाकखाना लेहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं के जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। उधर भराड़ी थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।