{"_id":"664b3cd587d7ba8e090e04f1","slug":"bhajan-evening-held-in-rauda-with-the-cooperation-of-hindus-and-muslims-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-117621-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: हिंदू-मुस्लिमों के सहयोग से रौड़ा में हुई भजन संध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: हिंदू-मुस्लिमों के सहयोग से रौड़ा में हुई भजन संध्या
विज्ञापन
- मनीष और मनीषा ने किया मां के भजनों का गुणगान
- दोनों समुदाय ने धार्मिक समागम में योगदान देकर कायम की मिसाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के रौड़ा सेक्टर में बीती शाम बाल राम नाटक समिति की ओर से भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या के आयोजन को सफल बनाने में जितना योगदान हिंदुओं का रहा, उससे कहीं ज्यादा मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इस धार्मिक समागम में अपना योगदान देकर एक मिसाल कायम की।
हिंदु-मुस्लिम प्रेम, भाईचारा एवं एकता की बानगी इस भजन संध्या में देखने को मिली। इस भजन संध्या में जल वितरण, फल और प्रसाद वितरण का दायित्व मुस्लिम युवाओं ने खूब निभाया। मां श्री नयना देवी जी और दुर्गा मंदिर से लाई गई पावन ज्योति को नगर परिक्रमा के बाद शाम को आयोजन स्थल पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिष्ठापित किया गया। इस दौरान समूचा पंडाल महारानी के गगन भेदी जयघोषों से गूंज उठा। इस संध्या में बरठीं से सादर आमंत्रित जय मां काली म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी और भजन संध्या को यादगार बनाया। मुख्य कलाकार मनीष भारद्वाज और मनीषा ठाकुर ने मां के भजनों का गुणगान किया। मंच संचालन कर रहे सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक शिक्षा विभाग सुशील पुंडीर ने किया। मनीष भारद्वाज ने किरपा करो गणपति महाराज भजन से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने रस्ते च मां मिल गई, जय-जय बजरंग बली, भोले हम तो लुट गए तेरे प्यार में, ए मेला मैया दा आदि भेंट गाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। मनीषा ठाकुर ने हारा हूं मै, मेरा भोला न माने के साथ भगवान श्रीकृष्ण और राधा की भेंटे गाईं। सुर और ताल के बेहतरीन संगम में जीत बैंड ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं वंश अमित आर्ट ग्रुप के कलाकारों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती, शिव काली और कंजक रूनी मां शेरावाली की भव्य एवं मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। बाल राम नाटक समिति के प्रधान सुमित शर्मा ने सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार प्रकट किया। भजन संध्या को सफल बनाने के लिए राकेश शर्मा, अजय राणा, विक्रांत गोल्डी, सुरेंद्र गुप्ता, ताहिर खान, वसीम खान आदि ने अहम भूमिका निभाई।