फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Be alert to avoid snakebite and insect borne diseases in rainy season

Bilaspur News: बरसात में सर्पदंश और कीट जनित रोगों से बचने के लिए रहें सजग

Sat, 15 Jul 2023 06:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 06:08 PM IST
विज्ञापन
Be alert to avoid snakebite and insect borne diseases in rainy season
-झंडूता में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत झंडूता में उपप्रधान राकेश चंदेल की अध्यक्षता में बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में खंड स्वास्थ्य शिक्षक रमेश चंदेल ने कहा कि बरसात के मौसम में जल जनित जंतुओं के काटने, सर्पदंश और कीट जनित रोगों का प्रकोप बढ़ने की संभावना रहती है।

इस मौसम के दौरान लोगों को अधिक सजग रहने की आवश्यकता होती है। बरसात के मौसम में आमतौर पर उल्टी दस्त, पीलिया, मियादी बुखार, स्क्रब टाइफस, डेंगू, सर्पदंश आदि की घटनाएं नागरिकों को अपनी चपेट में ले सकती हैं। इनसे बचाव के लिए सभी को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ पेयजल, स्वच्छ और ताजे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए। उल्टी दस्त होने पर तुरंत ओआरएस का घोल एक लीटर साफ पानी में लेकर इसका सेवन करना चाहिए। इस मौसम में सर्पदंश के मामलों में एकाएक वृद्धि होती है। इससे बचाव के लिए घास और खेतों में काम करने करते समय सुरक्षित जूते पहनने चाहिए। घरों में होने वाली सर्पदंश के मामलों में कमी के लिए सजगता के साथ सफाई रखें और जंतुओं के प्रवेश वाली जगहों को समय-समय पर बंद करते रहें। यदि सर्पदंश की घटना हो जाए तो पीड़ित व्यक्ति को शांत रखें और बिना समय बर्बाद किए नजदीक के चिकित्सालय में उपचार कराएं। इस मौके पर महिला मंडल प्रधान सरोज चंदेल, बीडीसी सदस्य किरण धीमान, स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार, स्वास्थ्य कार्यकर्ता रक्षा, भारती, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आकृति, आशा कार्यकर्ता अंजू चड्ढा, सुनीता, व्यासा, किरण सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed