{"_id":"6a9b1276b5931f48310abf56","slug":"barthi-school-shines-in-volleyball-and-badminton-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-166972-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: वॉलीबाल और बैडमिंटन में छाया बरठीं स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: वॉलीबाल और बैडमिंटन में छाया बरठीं स्कूल
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल तलाई में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित
शाहतलाई (बिलासपुर)। पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में शुक्रवार को बरठीं जोन की अंडर-19 छात्र वर्ग की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में 14 स्कूलों से 228 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन और खो-खो खेल कराए गए।
समापन समारोह में पंजीयक सहकारी सभाएं बिलासपुर भास्कर कालिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा, शिक्षकों, खिलाड़ियों ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। प्रधानाचार्य प्रीत लाल और एसएमसी ने मुख्यातिथि को टोपी, शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
खेल प्रभारी संजय कौशल ने बताया कि वॉलीबाल में बरठीं स्कूल विजेता और गालियां स्कूल उपविजेता रहा। बैडमिंटन में बरठीं स्कूल विजेता और गालियां स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में घंडीर स्कूल विजेता और कपाहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। कबड्डी में घंडीर स्कूल विजेता और सुन्हाणी स्कूल उपविजेता रहा। मार्चपास्ट में कपाहड़ा स्कूल विजेता बना। ओवरऑल ट्रॉफी पर घंडीर स्कूल का कब्जा रहा।