Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bandla defeated Kandraur and entered the semi-finals

Bilaspur News: बंदला ने कंदरौर को हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:10 PM IST
विज्ञापन
Bandla defeated Kandraur and entered the semi-finals
-आज खेलकूद प्रतियोगिताओं का होगा समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में चल रही छात्रों की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिताएं के दूसरे दिन विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन अधिकतर प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंदला में खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी, वॉलीबाल और बैडमिंटन की स्पर्धाएं कराई गईं। कबड्डी के क्वार्टर फाइनल मैच में बंदला ने कंदरौर को 41-20 से मात दी। बैडमिंटन के मैच में कंदरौर ने कुहमझवाड़ और डीएवी बिलासपुर ने ग्वाल मुथानी को हराया। वॉलीबाल के मैच में घाघस ने कुहमझवाड़ को हराया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झंडूता में खो-खो के मैच में झंडूता ने मलराओं को हराकर फाइनल में जगह बनाई। कबड्डी में झंडूता ने बाला स्कूल, जड्डू ने सलवाड़ और जेजवीं ने जबलु को हराया। वॉलीबाल में झंडूता ने जड्डू को हराया। बैडमिंटन में और मलराओं ने जेजवीं, बाला स्कूल ने भेड़ी, मलराओं ने जेजवी, डाहड़ ने कलोल और झंडूता ने जेजवीं को हराया।
विज्ञापन

औहर स्कूल में चल रही घुमारवीं खंड की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी के मैच में औहर, मिनर्वा, घुमारवीं और डीएवी घुमारवीं ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं वाॅलीबाल में डीएवी घुमारवीं, कोठी और मिनर्वा की टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। खो-खो में अमरपुर, औहर, मिनर्वा और गेहड़वी ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय उच्च पाठशाला लद्दा चौगान में अंडर-17 प्रतियोगिता में खो-खो के मैच में बाड़ी मझेड़वा और बल्घाड़ टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। बैडमिंटन के मैच में बल्घाड़, दौकडू, ज्योरा और टकरेहड़ा ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं कबड्डी में गाहर, टकरेहड़ा, दौकडू और बरठीं ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। बरठीं स्कूल में कबड्डी के मैच बरठीं ने बड़गांव को 30-14 से हराया। कपाहड़ा ने दसलेहड़ा को 33-15 से हराया। तलाई ने ज्योति पब्लिक स्कूल को 15-8 से हराया। वहीं गंडीर ने मुंडखर को 41-14 से हराया। कबड्डी के पहले सेमीफाइनल मैच में बरठीं ने तलाई 45-30 और दूसरे सेमीफाइनल कपहाड़ा ने घंडीर को 20-17 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed