{"_id":"63af33d4930cf9179a362794","slug":"baba-balak-nath-ji-s-court-will-be-fragrant-with-marigold-flowers-bilaspur-news-sml432461164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गेंदा के फूलों से महकेगा बाबा बालक नाथ जी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गेंदा के फूलों से महकेगा बाबा बालक नाथ जी का दरबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई (बिलासपुर)।
बाबा बालक नाथ जी के तपोस्थली मंदिर नववर्ष के अवसर पंजाब के जालंधर से आए एक भक्त की ओर से मंदिर को गेंदा के रंग बिरंगे फूलों से सजाया जा रहा है। इससे मंदिर परिसर फूलों की सुगंध से महक उठेगा।
फूलों की महक दर्शनों को आने वाले हर श्रद्धालु को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। नव वर्ष के अवसर पर पंजाब हरियाणा, दिल्ली सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में बाबा जी के दरबार में दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एसडीएम झंडूता कुलदीप पटियाल ने बताया कि नव वर्ष के पावन अवसर पर बाबा जी के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं की हर सुख सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है। श्रद्धालुओं की संख्या और सुविधा को देखते हुए 30 और 31 दिसंबर को मंदिर के कपाट 24 घंटे खुले रहेंगे। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर न्यास की ओर से लंगर की विशेष व्यवस्था की गई है।