फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   awareness camp awareness camp

Bilaspur News: एनसीसी कैडेटों ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में किया जागरूक

Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
awareness camp awareness camp
बिलासपुर। एचपी नेवल यूनिट एनसीसी बिलासपुर की ओर से आयोजित वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन कैडेटों ने नशा मुक्ति अभियान चलाया। दिन की शुरुआत सुबह 7 बजे कैडेटों ने रैली से की। नशे के खिलाफ जागरुकता फैलाने का बीड़ा उठाया। कैडेटों ने नशा छोड़ो जीवन जोड़ो, युवा शक्ति नशा मुक्त भारत की रीढ़ जैसे नारों से लोगों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। इससे पहले यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर सज्जन कुमार ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट सिर्फ सीमाओं का रक्षक नहीं होता, बल्कि समाज के नैतिक उत्थान का वाहक भी होता है। नशा मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा खुद जागरूक होंगे और समाज को जागरूक करेंगे। इसके बाद बौद्धिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed