फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Attendants carry patients to OPD by carrying them on their backs

Bilaspur News: पीठ पर लादकर मरीजों को ओपीडी पहुंचाते हैं तीमारदार

Thu, 07 Mar 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attendants carry patients to OPD by carrying them on their backs
- घुमारवीं अस्पताल के तीन मंजिल के ओपीडी भवन में न लिफ्ट, न ही रैंप की व्यवस्था
विज्ञापन

- सात साल पहले बना था भवन, बजट के अभाव में नहीं बनी लिफ्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नागरिक अस्पताल घुमारवीं में करोड़ों रुपये खर्च कर मरीजों की सुविधा के लिए चार मंजिला नए ओपीडी भवन को बने करीब सात वर्ष का समय बीत चुका है। इस भवन में ऊपरी मंजिलों तक मरीज को ले जाने के लिए न रैंप की व्यवस्था है और न ही लिफ्ट की सुविधा है। हालांकि भवन में लिफ्ट बनाने की व्यवस्था रखी गयी थी। 7 साल बीत जाने के बाद भी लिफ्ट का कार्य पूरा नहीं किया जा सका। अधूरी पड़ी यह व्यवस्था आज भी अस्पताल आने वाले मरीजोंं का मुंह चिढ़ा रही है। यहां पर तीमारदारों को मरीज को पीठ पर लादकर ओपीडी तक पहुंचाना पड़ता है।


यही कारण है की दूसरी, तीसरी मंजिल पर बनाई गई ओपीडी तक जाने के लिए मरीजों और उनके तीमारदारों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। रैंप और लिफ्ट की सुविधा न होने के कारण अस्पताल आने वाले तीमारदारों को अपने मरीज को पीठ पर उठाकर ओपीडी तक पहुंचाना पड़ता है। भवन में वैकल्पिक तौर पर रैंप की सुविधा होनी चाहिए थी, ताकि मरीजों को ऊपरी मंजिलों तक व्हीलचेयर या स्ट्रेचर पर लिटा कर ले जाया जा सके। नए ओपीडी भवन का उद्घाटन 21 सितंबर 2017 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया था। हैरानी इस बात की है कि इस भवन की दूसरी, तीसरी मंजिल पर ऑर्थो सहित अन्य ओपीडी बनाई गई हैं, लेकिन ऊपरी मंजिलों में मरीजों को कैसे पहुंचाना है इसके बारे में न तो आज तक सरकार के नुमाइंदों ने सोचा और न ही विभाग के अधिकारियों ने। मरीजों को सबसे ज्यादा मुश्किल उस समय झेलनी पड़ती है, यदि कोई बुजुर्ग या चलने फिरने में असमर्थ मरीज अकेला अस्पताल आता है तो वह दूसरी मंजिल तक कैसे आएगा।
विज्ञापन

कोट
नई ओपीडी भवन में लिफ्ट बनाने की व्यवस्था रखी गई थी। बजट न होने के कारण लिफ्ट का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। हालांकि इसके लिए 32 लाख रुपये का प्राक्कलन बनाकर विभाग को भेजा गया है। अभी तक पैसा नहीं आया है जैसे ही बजट आएगा लिफ्ट लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ आशुतोष शर्मा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed