फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Anil Dharmani became the president and Shamsher Singh became the general secretary.

Bilaspur News: अनिल धर्माणी अध्यक्ष और शमशेर सिंह बने महासचिव

Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Anil Dharmani became the president and Shamsher Singh became the general secretary.
घुमारवीं में आयोजित बैठक में उपस्थित हिमाचल प्रदेश पैंशनर महासंघ इकाई के सदस्य। जागरूक पाठक
घुमारवीं में पेंशनर महासंघ की बैठक में मांगों पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश पेंशनर महासंघ बिलासपुर की घुमारवीं इकाई की बैठक प्रदेश अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में घुमारवीं में हुई। बैठक में नौणी विश्वविद्यालय सोलन के पूर्व कुलपति डॉक्टर केआर धीमान मौजूद रहे। बैठक में अनिल धर्माणी को अध्यक्ष, शमशेर सिंह को महासचिव, प्रीतम शर्मा को कोषाध्यक्ष का जिम्मा सौंपा गया।

पेंशनरों ने कहा कि सरकार से बार-बार निवेदन, उच्च न्यायालय के पेंशनरों के पक्ष में फैसले के बावजूद देय बकाया का भुगतान नहीं करने से निराशा बढ़ी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पेंशनरों का सब बकाया एकमुश्त चुकता करें। सरकार के पास प्रति पेंशनर बकाया राशि औसतन सात लाख से ऊपर है। पेंशनरों को इस पैसे के अभाव में बहुत सारी व्यक्तिगत समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। महासंघ ने पास पारित किया कि सरकार अगर बकाया चुकाने में और देरी करती है तो बैंकों में प्रचलित एफआईआर की दरों के अनुसार ब्याज सहित प्राप्त करने के बारे में कानूनी कार्रवाई के विकल्प पर महासंघ विचार करे। इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि राज्य पेंशनर महासंघ की सदस्यता अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed