फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony to be held in Bilaspur on June 22.

Bilaspur News: बिलासपुर में 22 जून को होगा अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह

Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Bhavishya Jyoti Award Ceremony to be held in Bilaspur on June 22.
उपायुक्त बिलासपुर 10वीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अमर उजाला की ओर से मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह का आयोजन 22 जून को सुबह 10 बजे पूर्णम मॉल के बैंकट हॉल में होगा।

समारोह में जिले के पंजीकृत विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं कक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार शिरकत करेंगे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग बिलासपुर अरुण गौतम उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा गणमान्य अतिथियों में ब्रिगेडियर जेएस वर्मा (विशिष्ट सेवा मेडल), पार्षद अनिल हैप्पी, अजय चंदेल उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में मिनर्वा संस्थान घुमारवीं मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके अलावा आकाश संस्थान चंडीगढ़, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट सोलन, एपीसी अकादमी घुमारवीं, नारायण प्राइवेट आईटीआई सुंगल, दि विंटेज हॉल स्कूल लखनपुर, मीरा भोगल, नीरज पालीवाल, खाटू श्याम मंडली, ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर सहयोगी संस्थाओं के रूप में कार्यक्रम से जुड़ी हैं। अमर उजाला प्रबंधन ने बताया कि केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा और निर्धारित सीट ग्रहण करनी होगी। समारोह में उपस्थित सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने और उनकी उपलब्धियों को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अधिक जानकारी के लिए 98575-99968, 7018614335 संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed