{"_id":"6575b49c678fe8df5a088936","slug":"along-with-teachers-family-also-plays-an-important-role-in-education-sukumar-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-9911-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में शिक्षक के साथ परिवार की भी रहती है अहम भूमिका : सुकुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में शिक्षक के साथ परिवार की भी रहती है अहम भूमिका : सुकुमार
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में मनाया वार्षिक सम्मान समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रौड़ा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, योग, नाटी, भंगड़ा, गरबा, देशभक्ति गीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।
समारोह में अनुज, दिव्यांश, संस्कार, यक्षित, रुद्राक्ष, कार्तिक ठाकुर, अरुण कुमार, अंशिका, सुप्रिया, योगिता, आराध्या, उर्वशी, कोमल और अन्य को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुकुमार चंदेल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य अश्विनी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट सभी के समक्ष प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को पुरातन शिक्षा और नवीनतम शिक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा में शिक्षक के साथ-साथ परिवार और समाज की भी अहम भूमिका होती है। उन्होंने घर के अच्छे वातावरण पर भी बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि भारत पुरातन काल से ही शिक्षा में अग्रणी रहा है। इस अवसर पर कुलदीप चंदेल, प्रेमलाल और अन्य उपस्थित रहे।