फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   All-round development of Jhanduta assembly constituency is his priority: Katwal

झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी प्राथमिकता : कटवाल

Tue, 12 Sep 2023 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
All-round development of Jhanduta assembly constituency is his priority: Katwal
- नंदलाल राणा, सुरेंद्र भारद्वाज बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उपाध्यक्ष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समोह में भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा झंडूता मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि झंडूता विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास शुरू से ही उनकी मुख्य प्राथमिकता रहा है।
उन्होंने कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। झंडूता की जनता से उनका रिश्ता एक नेता और मतदाता का नहीं,बल्कि एक परिवार का है। अपने परिवार के प्यार और आशीर्वाद से उनमें काम करने का जज्बा मजबूत होने के साथ ही उनका हौसला भी बढ़ता है। इस परिवार के उत्थान और बेहतरी में उन्होंने कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि शुरू से ही इस पार्टी का इकलौता मकसद सत्ता हासिल करना रहता है। हिमाचल में कांग्रेस ने झूठे वादों और गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सरकार तो बना ली, लेकिन उसका असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है। आने वाले लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी।
विज्ञापन

झंडूता भाजपा मंडल अध्यक्ष रशम सिंह चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार ने कार्यकारिणी की घोषणा की। नंदलाल राणा व सुरेंद्र भारद्वाज उपाध्यक्ष, रामपाल महामंत्री, पुरुषोत्तम चंद कोषाध्यक्ष, चमनलाल, नरेंद्र चंचल, अशोक कुमार व अमर सिंह राणा सचिव, रोशन लाल, बिशनदास, हरेंद्र सिंह, शक्तिचंद, ब्रह्मी देवी, सुखराम, मस्तराम, सीताराम, राकेश, प्रताप सिंह, प्रोमिला व प्रेम सिंह सदस्य बनाए गए। जीतराम कटवाल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा में हर वर्ग को स्थान और मान-सम्मान दिया जा रहा है। चंदेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अन्य पिछड़ा वर्ग से संबंध रखते हैं। यह इस मोर्चा के लिए सोने पर सुहागे जैसी बात है। बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरदयाल सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष मंगल ठाकुर, अनिल चंदेल, अमरनाथ, महामंत्री दिनेश चंदेल, सुशील नड्डा, प्रवक्ता लेखराम कौंडल, कार्यालय सचिव हरबंस लाल भभौरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष कंचन कुमारी, जिला परिषद सदस्य शैलजा शर्मा, पंचायत समिति अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुभाष मन्हास तथा प्यारूराम संख्यान, पीडी शर्मा, अजय शर्मा और मनोज चंदेल समेत कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed