फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Alisha Malik, Tanisha Vashisht selected as best cadets

Bilaspur News: अलीश मलिक, तनिषा वशिष्ठ को चुना गया सर्वश्रेष्ठ कैडेट

Fri, 13 Jun 2025 11:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 13 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Alisha Malik, Tanisha Vashisht selected as best cadets
-जेएनवी कोठीपुरा में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय कोठीपुरा में चल रहे नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समारोह में मुख्यातिथि के रूप में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एनसीसी कैडेट्स एवं एनसीसी अधिकारियों को पुरस्कार बांटे।

उन्होंने कैडेट्स को एकता और अनुशासन के आदर्श वाक्य पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कैडेट्स से देशभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ मूल्यों को समाज में प्रसारित करने का आह्वान किया। इसमें सर्वश्रेष्ठ संस्थान का खिताब डीएवी दाड़लाघाट ने जीता। सबसे अनुशासित रहने का खिताब जेएनवी कोठीपुरा ने जीता। संस्कृति में सर्वश्रेष्ठ डीएवी स्कूल बरमाणा रहा। फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ लड़कों का खिताब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भगेड़ के शनि ने जीता। फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ लड़की का खिताब डीएवी स्कूल घुमारवीं की पारुल शर्मा ने जीता। वॉलीबाल और रस्साकशी प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल दाड़लाघाट विजेता रहा। लड़कों में सर्वश्रेष्ठ कैडेट अलीश मलिक और लड़कियों में तनिषा वशिष्ठ को चुना गया। मुख्यातिथि ने एसपी संदीप धवल, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल रूपेश चंदेल, प्रधानाचार्य जेएनवी राजेश कटोच को भी सम्मानित किया। इसके अलावा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा के लेक्चर थर्ड ऑफिसर अब्दुल मजीद ने ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रतिष्ठित डीजीएनसीसी बैटन जीता। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर के द्वितीय अधिकारी शिव कुमार को अकादमी पाठ्यक्रम में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। कंपाटी में अपने कोर्स में ओवरऑल सर्वश्रेष्ठ दूसरा स्थान मिला। कैंप कमांडेंट कमांडर सज्जन कुमार ने मुख्यअतिथि और गण्यमान्य व्यक्तियों को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed