फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Aksham was made the president and Abhishek was made the vice president of the math club

Bilaspur News: अक्षम को अध्यक्ष, अभिषेक को बनाया गणित क्लब का उपाध्यक्ष

Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Aksham was made the president and Abhishek was made the vice president of the math club
स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में आयोजित एक दिवसीय सेमीनार में उपस्थित छात्राएं
घुमारवीं महाविद्यालय में सेमीनार, प्रश्नोत्तरी स्पर्धा हुई आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में लिमिटलेस कंटीन्यूअस डिफरेंशियल गणित क्लब द्वारा एक दिवसीय सेमिनार और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया।

इस क्लब का उद्देश्य छात्रों को गणित के प्रति जागरुक करना और शोध परख गतिविधियों को बढ़ावा देना है। क्लब की कार्यकारिणी समिति में अक्षम रावत को अध्यक्ष, अभिषेक को उपाध्यक्ष, चेतना को सचिव, करनप्रीत को महासचिव, अंकुश कुमार को कोषाध्यक्ष चयनित किया गया। क्लब के प्रथम कार्यक्रम में एमएससी चौथे सेमेस्टर के छात्रों ने व्याख्यान दिया। साथ ही एमएससी दूसरे सेमेस्टर के छात्रों के साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें टीना और नैंसी की टीम प्रथम रही। कार्यक्रम में गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विक्रम कपिल ने छात्रों को शिक्षा और समाज में गणित के महत्व को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गणित विभाग के प्रो. विवेक, प्रो. अनिल, प्रो. ललित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed