{"_id":"69f3459c66925e71f20eb6e0","slug":"aiims-director-held-a-chaupal-with-villagers-in-rajpura-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-158973-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: एम्स निदेशक ने राजपुरा में ग्रामीणों के संग की चौपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: एम्स निदेशक ने राजपुरा में ग्रामीणों के संग की चौपाल
Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
डिजिटल न चलाएं
सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं पर हुई चर्चा
नशाखोरी, एचपीवी टीकाकरण पर कार्यकारी निदेशक ने जताया सरोकार
समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन से तालमेल बैठाएगा संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर के कार्यकारी निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (डॉ.) दलजीत सिंह, एवीएसएम, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने राजपुरा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के बीच पहुंचकर न केवल उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझा, बल्कि एम्स के प्रति उनकी उम्मीदों और अनुभवों पर भी विस्तृत चर्चा की। इस विशेष दौरे का मुख्य केंद्र संस्थान और समुदाय के बीच की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
संवाद के दौरान राजपुरा के पूर्व उप-प्रधान सत्यदेव शर्मा और स्थानीय निवासियों ने एम्स बिलासपुर तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण में आ रही बाधाओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि संबंधी कुछ अनसुलझे मामलों के कारण उचित सड़क मार्ग का विकास नहीं हो पा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच प्रभावित होती है। इस गंभीर विषय पर प्रतिक्रिया देते हुए एम्स के चिकित्सा अधीक्षक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि संस्थान इस मामले को गंभीरता से ले रहा है और सड़क निर्माण की बाधाओं को दूर करने के लिए जल्द ही उपायुक्त बिलासपुर के साथ संपर्क कर उचित समाधान निकाला जाएगा। स्वास्थ्य चर्चा के दौरान कार्यकारी निदेशक ने महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी वैक्सीन को लेकर समाज में फैली हिचकिचाहट पर चिंता जताई। उन्होंने जोर दिया कि सामुदायिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाकर ही इस टीके की स्वीकार्यता बढ़ाई जा सकती है। इसके साथ ही, उन्होंने किशोरों में तेजी से बढ़ रही नशे की लत को एक बड़ी सामाजिक चुनौती बताया। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे नशे के शिकार व्यक्तियों की पहचान करें ताकि उन्हें समय रहते एम्स के नशा मुक्ति केंद्र से जोड़कर उचित उपचार और देखभाल प्रदान की जा सके। इस दौरे के माध्यम से एम्स प्रबंधन ने स्थानीय स्वास्थ्य और सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।