{"_id":"698f170b8ae12636b20ca8bb","slug":"aids-awareness-camp-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-153961-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लघु नाटिका से दिया एचआईवी जागरूकता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लघु नाटिका से दिया एचआईवी जागरूकता का संदेश
विज्ञापन
आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में रेड रिबन क्लब ने करवाया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। आदर्श शिक्षा महाविद्यालय अमरपुर में शुक्रवार को रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने की। प्रशिक्षुओं ने लघु नाटिका और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। सत्र 2026 के लिए नए विद्यार्थियों की रेड रिबन क्लब कमेटी का गठन किया गया।
विद्यार्थियों से सदस्यता फार्म भरवाए गए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों का चयन किया गया। नवगठित कमेटी वर्षभर क्लब की गतिविधियों का संचालन करेगी। नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि रेड रिबन क्लब का मुख्य उद्देश्य एचआईवी, एड्स और एसटीआई के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना है। विद्यार्थियों ने एड्स विषय पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर प्रभावी संदेश दिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने वायरस, सुई, दवा, डॉक्टर, नर्स और मरीज का रूप धारण कर विषय की गंभीरता को दर्शाया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. तृप्ता शर्मा, डॉ. हर्षा देवी और प्रवक्ता अनन्या रनौत ने किया। प्रतियोगिता में प्रीतिका ने प्रथम, केशवानंद ने द्वितीय, मनुपमा और अंशिका ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन के अध्यक्ष दीनानाथ शर्मा ने कहा कि युवाओं को आगे आकर इस बीमारी के खिलाफ जागरूकता अभियान को मजबूत करना होगा। कॉलेज के प्रबंध निदेशक राकेश शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।