फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   agitation against police.

एसपी का घेराव करेगी पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन प्रभावित एवं विस्थापित सभा

Wed, 13 Jan 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 13 Jan 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
agitation against police.

कोर्ट के आदेशों के बाद एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये से खफा पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन प्रभावित एवं विस्थापित सभा हिमाचल-पंजाब 15 जनवरी को बिलासपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे।

विज्ञापन


15 जनवरी को ही सभा इस संदर्भ में मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और पुलिस महानिदेशक को भी लिखित रूप में शिकायत भेजेंगे।

सभा के प्रतिनिधियों ने बुधवार को बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में बताया कि थानों में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस प्रशासन का रवैये ढुलमुल है।

उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम है। एफआईआर दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने आज तक इस मामले में कोई भी गिरफ्तारी नहीं की है।
विज्ञापन


इससे सभा से जुड़े लोगों के बीच रोष है। सभा के कानूनी सलाहकार रजनीश शर्मा, सचिव राजेश ठाकुर, आयोजन समिति के प्रधान हरी सिंह, सचिव बाबूराम ठाकुर, निक्कू राम ठाकुर और अजय नड्डा ने बताया कि सभा ने कोर्ट के आदेश से ट्रांसमिशन लाइन लगाने में बरती गई अनियमितताओं को लेकर एफआईआर दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें तीन एफआईआर बरमाणा थाना में, एक सदर थाना में और एक एफआईआर मंडी जिला के गोहर में दर्ज है। सभा ने रिलांयस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के ए अंबानी और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सात सदस्यों सहित पार्वती कोलडैम ट्रांसमिशन लाइन कंपनी के सात बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के खिलाफ कोर्ट के आदेशों के बाद विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज करवाई है।


रजनीश शर्मा ने बताया कि पुलिस प्रशासन के ढुलमुल रवैये से नाराज लोगों ने 15 जनवरी को एसपी बिलासपुर के घेराव का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि इस घेराव में सभा के लगभग 500 सदस्य मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed