{"_id":"690f2fdc95fed8fb4e0e1a99","slug":"after-the-accident-in-barthi-main-market-the-electricity-pole-was-raised-overnight-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-148012-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बरठीं मुख्य बाजार में हादसे के बाद रातों-रात उठाया बिजली का खंभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बरठीं मुख्य बाजार में हादसे के बाद रातों-रात उठाया बिजली का खंभा
Sat, 08 Nov 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 08 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
हादसों का कारण बन रहे हैं सड़क पर खड़े किए खंभे और डिवाइडर
बाकी खंभों को हटाने के लिए एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। बरठीं के मुख्य बाजार में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने हुए सड़क हादसे के बाद बिजली बोर्ड की कार्रवाई ने स्थानीय लोगों के बीच सवाल खड़े कर दिए हैं। हादसे में एक कार सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक को एम्स बिलासपुर और दूसरे को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया है।
बताया कि मुख्य सड़क पर बने डिवाइडर और बीचों-बीच खड़े बिजली के खंभे लगातार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं। अब तक इन खंभों की वजह से सात से अधिक हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। करीब एक माह पहले व्यापारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इन खंभों और डिवाइडरों को हटाने की मांग की थी, लेकिन विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। हादसे के तुरंत बाद ही बिजली बोर्ड ने रातों-रात उस खंभे को हटा दिया, जिससे कार टकराई थी। इससे पहले बार-बार बजट न होने का हवाला देकर खंभों को हटाने से अधिकारी बचते रहे। कनिष्ठ अभियंता बरठीं बिजली बोर्ड संजीव ने बताया कि इस खंभे को हटाने के लिए पैसे जमा हो गए थे, इसलिए इसे तुरंत हटा दिया गया। बाकी खंभों को हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग को एस्टीमेट भेजा गया है। जैसे ही पैसे जमा होंगा, बाकी पोल भी हटाए जाएंगे।