{"_id":"669e51301ee606d6dd03468e","slug":"action-will-be-taken-if-you-drive-a-taxi-without-union-membership-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-120538-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: यूनियन की सदस्यता के बिना टैक्सी चलाई तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: यूनियन की सदस्यता के बिना टैक्सी चलाई तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
- टैक्सी यूनियन भराड़ी की बैठक में लिया गया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। जय गुग्गा जाहरवीर टैक्सी यूनियन भराड़ी की बैठक विश्राम गृह लोक निर्माण भराड़ी में हुई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के प्रधान सुरेश धीमान ने की।
सुरेश धीमान ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जो टैक्सी चालक यूनियन के नियमों की अवहेलना करता है और बिना सदस्यता के टैक्सी चलाएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जो टैक्सियां यूनियन के बाहर चलकर काम कर रही हैं वह 31 जुलाई तक सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं। यूनियन के साथ बाड़ा दा घाट और भराड़ी की टैक्सियां जुड़ी हैं, वह नियमानुसार कार्य करेंगी। बैठक में उपस्थित सभी वाहन चालकों को सदस्यता प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। यूनियन सदस्यों के सुख-दुख में भी साथ देने की बात हुई, जिसको सभी ने स्वीकार किया। सुरेश धीमान ने बताया कि इस समय गुग्गा जाहरवीर टैक्सी यूनियन भराड़ी में 63 टैक्सियां पंजीकृत हैं और अपनी सेवाएं दे रही हैं। बैठक में यूनियन के उप प्रधान प्रशांत कुमार, सचिव राकेश शर्मा, सह सचिव सुभाष ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजीव ठाकुर आदि उपस्थित रहे।