फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Action on dumping the soil of forelane construction on private land

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण की मिट्टी को निजी भूमि पर डंप करने पर हुई कार्रवाई

Sat, 16 Jul 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Action on dumping the soil of forelane construction on private land
बिलासपुर। कीरतुपर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से निकल रहे मलबे को मुहाल टाली खसरा नंबर 230/3 और 230/4 की निजी भूमि पर डंप करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्वारघाट पुलिस ने भूमि मालिक की शिकायत पर मौके पर पहुंचकर कंपनी के मैनेजर को वहां से मिट्टी उठाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

परियोजना से निकल रहे मलबे को भू मालिक की निजी भमि में डंप करने पर मुहाल टाली की महिला नाजरा बेगम ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर और थाना प्रभारी स्वारघाट बलवीर सिंह के पास शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर पुलिस ने मौके पर जाकर कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को तुरंत प्रभाव से मिट्टी को उठाने के आदेश दिए। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार ने पुलिस के समक्ष बयान दिया है कि पीड़ित परिवार की भूमि पर जो मलबा डाला गया है, उसे तुरंत प्रभाव से उठा दिया जाएगा। वहीं जब तक मौके पर मलबा उठाने का काम शुरू नहीं हुआ पीड़ित महिला भी उपस्थित रही। नाजरा बेगम पत्नी गनी मोहम्मद ने पुलिस से आग्रह किया कि वे अपनी जमीन से 40 किलोमीटर दूर रहती हैं। सड़क निर्माण कंपनी निजी भमि से पेड़ों का कटान कर सारे मलबे को टनों के हिसाब से मिट्टी डंप कर रही है। पानी के कलवर्ट को भी निजी भूमि में बनाकर पानी की निकासी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे के डिजाइन और कंस्ट्रक्शन प्लान में कहीं भी उपरोक्त खसरा नंबर में पानी का कलवर्ट दूर-दूर तक नहीं है। कहा कि उसने पहले प्रोजेक्ट मैनेजर को उनके मोबाइल फोन पर इस संबंध में अवगत करवाया था, लेकिन उन्होंने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक एसआर राणा, आरओ शिमला, परियोजना निदेशक मंडी को भी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिस पर अब यह कार्रवाई हुई। पीड़ित पक्ष ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का इस कार्रवाई के लिए आभार जताया है। नाजरा बेगम ने कहा कि अब वह प्रोजेक्ट मैनेजर के उपरोक्त बयानों के आधार पर न्यायालय में जमीन को हुए नुकसान की भरपाई के लिए गुहार लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed