फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   action

श्री नयना देवी जी में बिना मास्क दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं के काटे जा रहे चालान

Thu, 22 Oct 2020 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
action
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। अगर आप शारदीय नवरात्रों में माता श्री नयना देवी जी के दर्शनों के लिए आ रहे हैं तो आपको मास्क लगाकर आना होगा, नहीं तो आपकी खैर नहीं है। क्योंकि श्री नयना देवी पुलिस ने शारदीय नवरात्रों में कोविड़19 महामारी के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

श्री नयना देवी पुलिस की ओर से श्रद्धालु पर्यटकों और स्थानीय लोगों के चालान किए जा रहे हैं, जो बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे हैं। पुलिस ने अभी तक बिना मास्क श्रद्धालुओं के लगभग 41 चालान किए हैं और जुर्माना वसूला है। श्री नयना देवी जी चौकी प्रभारी नीलम शर्मा ने कहा कि शारदीय नवरात्रों के दौरान कोविड-19 महामारी के चलते बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे श्रद्धालुओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि कोविड.19 महामारी का प्रकोप अभी जारी है और अगर कोई श्रद्धालु माताजी के दर्शनों के लिए आना चाहता है तो मास्क लगाकर आए और शारीरिक दूरी का पालन करे। जबकि महिला पुलिस अधिकारी संजय शर्मा का भी कहना है कि नवरात्र मेला के दौरान श्रद्धालु मास्क लगाकर आएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। अगर श्रद्धालु मास्क लगाकर नहीं आएंगे तो पुलिस उनका चालान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed