फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ACC plant stopped taking garbage from one nap

Bilaspur News: एसीसी प्लांट ने एक नप से कूड़ा लेना किया बंद

Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
ACC plant stopped taking garbage from one nap
-नगर परिषद बिलसपुर के मैदान में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

- अल्ट्राटेक, अंबुजा के साथ कूड़े के लिए एमओयू साइन करेगा नगर परिषद

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर से एसीसी प्लांट बरमाणा ने एक बार फिर सूखा कूड़ा लेना बंद कर दिया है। इस कारण नगर परिषद के मैदान में कूड़े के ढेर लग गए हैं। कूड़े की समस्या से निजात के लिए नगर परिषद शीघ्र ही अल्ट्राटेक और अंबुजा के साथ एमओयू साइन करेगा।

कंपनी द्वारा कूड़ा न लेने के कारण नगर परिषद के मैदान में ही कूड़े को जमा किया जा रहा है। इन कूड़े के ढेर से आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के कारण समस्या और अधिक बढ़ गई है। इससे पहले एसीसी ने कूड़ा लेना बंद किया था। इस कारण नगर परिषद और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। हालांकि नगर परिषद की ओर से कूड़े के लिए लगाई गाड़ी सुचारू रूप से घरों से कूड़ा ले रही है। यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं होता है तो उन कर्मचारियों को भी कूड़ा एकत्रित करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नगर परिषद बिलासपुर सूखे कूड़े को बरमाणा सीमेंट प्लांट को देती थी। सूखे कूड़े को प्लांट में ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है। अब एसीसी ने कूड़ा लेना बंद किया है। फिलहाल नगर परिषद के पास सूखे कूड़े के निष्पादन के लिए कोई और विकल्प मौजूद नहीं हैं। जब तक कोई सीमेंट प्लांट कूड़ा लेना शुरू नहीं करता तब तक ऐसे ही कूड़ा जमा होता रहेगा। नगर परिषद शहर का सूखा कूड़ा करीब पांच साल से सीमेंट प्लांट बरमाणा को दे रहा था, जबकि गीला कूड़ा पिग फार्म को दिया जा रहा है। नगर परिषद पहले शहर के नजदीक खैरियां स्थित डंपिंग साइट में कूड़े को डंप करता था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के बाद उस साइट को बंद करना पड़ा था। उधर, नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष कमल गौतम ने बताया कि बरमाणा सीमेंट प्लांट ने सूखा कूड़ा लेने से मना कर दिया है। शीघ्र ही कूड़े के निपटारे के लिए अल्ट्राटेक और अंबुजा से एमओयू साइन किया जाएगा और समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed