फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   ABVP submitted memorandum to SDM regarding drugs

Bilaspur News: नशे को लेकर एबीवीपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
ABVP submitted memorandum to SDM regarding drugs
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी घुमारवीं इकाई के कार्यकर्ता। स्रोत : स्वयं
नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत घुमारवीं इकाई ने एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

इकाई कार्यकर्ता प्रियांशु ने बताया कि एबीवीपी एक सामाजिक छात्र संगठन है जो राष्ट्रीय हित के कार्यकर्ता रहता है। परिषद की ओर से चलाए गए अभियान के तहत एसडीएम घुमारवीं को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया कि जिले के कई शिक्षण संस्थान में नशा माफिया ने अपना अड्डा बना लिया है। बिलासपुर नशे के मामले में पूरे हिमाचल प्रदेश में सुर्खियों में आ रहा है। उन्होंने एसडीएम से आग्रह किया कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि युवा पीढ़ी को बर्बाद होने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि परिषद महाविद्यालय और विद्यालयों में जाकर युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक करेगी। साथ ही नशा माफिया को खत्म करने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed