{"_id":"6ab0286cdf861554a90463d0","slug":"abhay-from-jhanduta-school-secured-the-first-position-in-the-mathematics-olympiad-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-168149-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: गणित ओलंपियाड में झंडूता स्कूल के अभय ने हासिल किया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: गणित ओलंपियाड में झंडूता स्कूल के अभय ने हासिल किया पहला स्थान
विज्ञापन
सलवाड़ स्कूल में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के विजेताओं को सम्मानित करते हुए। स्
सलवाड़ स्कूल में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ समापन
झंडूता खंड के स्कूलों से 362 विद्यार्थियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलवाड़ में उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में झंडूता खंड के विभिन्न स्कूलों से 362 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें विज्ञान क्विज, गणितीय ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल और एक्टिविटी कॉर्नर आयोजित हुए। चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक सोच, गणित की समझ, तर्क क्षमता और समस्या समाधान कौशल को परखा गया। सम्मेलन के समापन समारोह में सेवानिवृत्त केंद्रीय मुख्य शिक्षक अमर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़ने, अपने ज्ञान एवं प्रतिभा का उपयोग समाज और राष्ट्र के हित में करने के लिए प्रेरित किया। गणित ओलंपियाड के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में झंडूता स्कूल के अभय पहले, बरठीं स्कूल के स्वास्तिक दूसरे और धनथर स्कूल की इशिका तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में बरठीं स्कूल के अक्षत पहले, ऋषिकेश स्कूल के लक्ष्य दूसरे और झंडूता स्कूल की श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में बरठीं स्कूल के हिमांशु पहले, तलाई स्कूल के प्रियांशु दूसरे और जेजवीं स्कूल के अश्विन तीसरे स्थान पर रहे।
क्विज प्रतियोगिता के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में हर्षिता, भव्य पहले, कृतिका, तन्वी दूसरे और अन्वी व श्रेया तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में उदयंश, गुंजन पहले, ओम भाटिया, अनन्या दूसरे और इशानी व सिया तीसरे स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में भूमि, विभूति पहले, शगुन, अक्षित दूसरे और मितुल, मानसी तीसरे स्थान पर रहीं। विज्ञान मॉडल में 9वीं से 12वीं कक्षा के वर्ग में बरठीं स्कूल की नैंसी पहले, अल्फा स्कूल बरठीं की किंजल दूसरे और ज्योति स्कूल बरठीं की दिव्यांशी तीसरे स्थान पर रहीं। छठी से आठवीं कक्षा के वर्ग में अल्फा स्कूल बरठीं के पलवित पहले, नंद नंगराव स्कूल की वंशिका दूसरे और डीएवी स्कूल झबोला स्कूल के हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। एक्टिविटी कॉर्नर के सीनियर सेकेंडरी वर्ग में बरठीं स्कूल की अविका पहले, ज्योति स्कूल बरठीं की हेतल दूसरे और अल्फा स्कूल बरठीं की रन्या तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में ज्योति स्कूल बरठीं की सिमरन पहले, अल्फा स्कूल बरठीं की शगुन दूसरे और हर्ष तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में ज्योति स्कूल बरठीं के अक्षित पहले, अल्फा स्कूल बरठीं के सात्विक दूसरे और डीएवी स्कूल झबोला स्कूल के शौर्य तीसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य मदनलाल, नंद किशोर, एसएमसी प्रधान निशा देवी, दिनेश चंद संख्यान, चमन लाल, सुरजीत सिंह चंदेल, रेनू बाला, सुषमा कुमारी, राजीव शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।