{"_id":"6917372ec719c936f708affb","slug":"aarushi-thakur-in-long-jump-ishita-verma-in-javelin-throw-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-148399-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: लंबी कूद में आरुषि ठाकुर, भाला फेंक में इशिता वर्मा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: लंबी कूद में आरुषि ठाकुर, भाला फेंक में इशिता वर्मा प्रथम
Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
लुहणू सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित अस्मिता लीग में दौड़ लगाती खिलाड़ी। संवाद
-बालिकाओं के लिए आयोजित हुई अस्मिता जिला एथलेटिक लीग
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया और मिनिस्ट्री ऑफ स्पोर्ट्स के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कहलूर खेल परिसर में बालिकाओं के लिए अस्मिता जिला एथलेटिक लीग का आयोजन किया गया। इसमें जिले के स्कूलों से 14 से 16 वर्ष की करीब 120 बालिकाओं ने भाग लिया।
60 मीटर दौड़ में प्राची ने पहला, मुस्कान ने दूसरा और गौरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर दौड़ में रिद्धिमा ने पहला, राधिका ने दूसरा और प्रिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में आरुषि ठाकुर पहले, मानसी दूसरे और गौरी तीसरे स्थान पर रही। भाला फेंक में इशिता वर्मा पहले, बिपाशा शर्मा दूसरे और प्रकृति ठाकुर तीसरे स्थान पर रही। गोला फेंक में प्रकृति ठाकुर पहले, मुस्कान ठाकुर दूसरे और सानिया तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक में इशिता वर्मा ने पहला, बिपाशा शर्मा ने दूसरा और मानसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर अर्जुन अवार्डी सुमन रावत ने बतौर मुख्यातिथि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर आब्जर्वर फॉर साई दीपक कुमार (एनआईएस पटियाला), पूर्व जिला खेल अधिकारी श्याम लाल कौंडल, पदम सिंह गुलेरिया, हॉकी कोच प्रदीप गुलेरिया, एथलेटिक्स कोच संदीप कुमार और आयोजक सचिव तरुण कुमार मौजूद रहे।