{"_id":"684c29840baf63696b020997","slug":"a-truck-parked-on-the-four-lane-road-in-kallar-was-stolen-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-138732-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कल्लर में फोरलेन किनारे खड़ा किया ट्रक हुआ चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कल्लर में फोरलेन किनारे खड़ा किया ट्रक हुआ चोरी
Fri, 13 Jun 2025 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
चोर ट्रक को गरामोड़ा टोल प्लाजा से पंजाब की ओर ले गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर थाना के तहत कल्लर गांव में फोरलेन किनारे खड़ा किया ट्रक चोरी हो गया। चोर ट्रक को गरामोड़ा टोल प्लाजा पर टैक्स कटाकर पंजाब की ओर ले गया। ट्रक मालिक ने मामले की शिकायत सदर थाना में दी है।
शिकायत में संजय कुमार निवासी गांव तलसरी जिला बिलासपुर ने बताया है कि वह अपने ट्रक को बुधवार रात को कल्लर पेट्रोल पंप के पास फोरलेन के किनारे खड़ा कर गया था। वीरवार को एप को चेक किया तो पता चला कि ट्रक का गरामोड़ा टोल बैरियर से टैक्स कटा है। इसके बाद ट्रक को देखने गया तो वह कल्लर पेट्रोल पंप के पास नहीं था। पेट्रोल पंप, आसपास के घरों और गरामोड़ा टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो ट्रक फोरलेन और टोल प्लाजा से जाता हुआ दिखा, लेकिन उसे चला रहे चालक का चेहरा नहीं दिखाई दिया। ट्रक की कोई बैंक की देनदारी नहीं है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच जारी है।