फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   A paved road built with government funds was uprooted with a JCB machine, complaint

Bilaspur News: सरकारी धन से बने पक्के रास्ते को जेसीबी मशीन से उखाड़ा, शिकायत

Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 12 Jan 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
A paved road built with government funds was uprooted with a JCB machine, complaint
मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर की जल्द कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

रास्ता टूटने से पैदल चलने वाले राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। विकासखंड घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहारवीं में सरकारी धन से बने पक्के रास्ते को जेसीबी मशीन से उखाड़े जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पंचायत के एक स्थानीय निवासी ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई है और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायतकर्ता बालानंद ने आरोप लगाया कि लुहारवीं पंचायत के खत्रियां बरोटा क्षेत्र में मुख्य सड़क से गांव तक आवागमन सुविधा के लिए 14वें वित्त आयोग के तहत पक्के रास्ते का निर्माण किया गया था। इस रास्ते से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिल रही थी, लेकिन हाल ही में एक स्थानीय व्यक्ति ने जेसीबी मशीन लगाकर इस रास्ते को तोड़ दिया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बालानंद के अनुसार रास्ता टूटने से सबसे अधिक परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों, बुजुर्गों, महिलाओं और स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। टूटी और खराब हालत के कारण ग्रामीणों को मजबूरी में इसी रास्ते से आना-जाना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि आने वाले बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है, क्योंकि फिसलन और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने पहले ही स्थानीय बीडीओ कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई और न ही रास्ते को बहाल किया गया। प्रशासनिक उदासीनता के चलते समस्या जस की तस बनी हुई है। बालानंद का कहना है कि सरकारी धन से बनी सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना नियमों का उल्लंघन है और यह सीधे तौर पर आम जनता के हितों पर चोट है। उन्होंने दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और रास्ते का जल्द पुनर्निर्माण करवाने की मांग की है। अब मामला मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन तक पहुंच गया है। शिकायतकर्ता को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप से निष्पक्ष जांच होगी और रास्ते की मरम्मत या पुनर्निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed