{"_id":"135-32386","slug":"Bilaspur-32386-135","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा रानी बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा रानी बनी विजेता
Bilaspur
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग बिलासपुर के तत्वावधान में नशा निवारण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष पटियाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि नशा एक ऐसा दीमक है। जो व्यक्ति के साथ साथ पूरे समाज को खोखला कर देता है। युवा पीढ़ी को समाज की इस कुरीति से लड़ने के लिए आगे आना होगा। तभी एक स्वस्थ एवं नशा मुक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है। पटियाल ने कहा कि पुलिस विभाग भी इसकी रोकथाम के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। कार्यक्रम में जिला भाषा अधिकारी डा. अनीता शर्मा ने कहा कि नशेड़ी व्यक्ति को समाज में घृणा की दृष्टि से देखा जाता है। नशोखारी में यदि किसी परिवार का एक भी सदस्य लिप्त है। तो पूरा परिवार पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है। इससे पूर्व जिला लोक सपंर्क अधिकारी अमर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने भी युवाओं से नशे की प्रवृति रोकने के लिए भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में मनीषा रानी प्रथम, निशा रानी द्वितीय, भावना ठाकुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि संतोष पटियाल ने जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को क्रमश: 3 हजार, 2 हजार, 1 हजार रुपये के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिक्षक रोमा शर्मा, राकेश बाबू, जिला जन शिक्षा सूचना अधिकारी हरिदास चौहान, तहसील कल्याण अधिकारी पीके गर्ग, अरुण डोगरा, प्रधानाचार्य आईटीआई कुलदीप चंद चड्डा सहित अन्य मौजूद थे।